अधिकांश महिलाओं को स्लीवलेस कपडे पहनना पसंद करत हैं, लेकिन कितनी महिलाएं ऐसी हैं जो यह कपडे पहनकर बिना किसी झिझक और शर्मिंदगी के अपने हाथ ऊपर पर सकती हैं? जब अंडरआर्म्‍स में कालापन हो तो इसे ढककर रखना ही सही लगता है। अगर आप भी डार्क अंडरआर्म्‍स से परेशान हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और अंडरआर्म्‍स के कालेपन को चुटकियों में दूर करने वाले घरेलू उपायों को जानें, ताकि आप भी बिना किसी झिझक के खुलकर अपने हाथ उठा सकें। यानि अब आपको स्‍लीवलेस कपड़े पहनने में कोई समस्‍या नहीं आयेगी।

जी हां अगर आप स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो आपको इस बात की जानकारी तो जरूर होगी कि अंडरआर्म्स का खयाल रखना कितना जरूरी है। अंडरआर्म्स की ठीक से सफाई न करने के कारण आपको कई बार शर्मिन्दी का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप स्लीवलेस कपड़े नहीं भी पहनते हैं तब भी आपको अंडरआर्म्स की सफाई रखनी चाहिए। 

डार्क अंडरआर्म्‍स वास्तव में आपके आत्मविश्वास के लेवल कम कर सकते हैं। हालां‍कि इसका स्‍थायी इलाज लेजर हैं लेकिन हम सभी जानती हैं कि वह बहुत महंगा है। सच में, महंगा है! तो, बजट में महिलाओं को क्या करना चाहिए? तो हम आपको बता दें कि आपको दादी मां के पुराने नुस्‍खों को अपनाना चाहिए।

मीठा स्‍क्रब चीनी
sugar for underarms

अगर आप अपने अंडरआर्म्‍स के कालेपन को दूर करना चाहती हैं तो अपने अंडरआर्म्‍स को exfoliate करना जरूरी है। और चीनी इसमें आपकी हेल्‍प कर सकती हैं। अपने अंडरआर्म्‍स को नेचुरल तरीके से exfoliate करने के लिए आपको शहद और चीनी के मिश्रण की जरूरत होती है। यह मीठा स्‍क्रब ना केवल डेड स्किन को निकालता है बल्कि अंडरआर्म्‍स से आने वाली बदबू को भी दूर करता है।

नेचुरल खीरा

खीरे ना केवल आपकी थकी और सूजी हुई आंखों के लिए अच्‍छा है बल्कि आपके अंडरआर्म्‍स के कालेपन को भी दूर करता है। खीरे की हेल्‍प से कालेपन को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका जूस निकालना होगा। फिर इसे अपने बगल में लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे धो लें। क्‍योंकि खीरे में नैचुरल ब्‍लीचिंग गुण है, इसलिए यह अच्‍छी तरह से काम करता है।

नींबू का रस
lemon for underarms

नींबू एक नेचुरल ब्‍लीच होने के कारण धीरे-धीरे अंडरआर्म्‍स के कालेपन को दूर करने में हेल्‍प करता है। आप चाहे तो नींबू के रस में थोड़ा सा नमक या चीनी मिलाकर लगा सकती हैं या डार्क अंडरआर्म्‍स के लिए प्रतिदिन नहाने से पहले नींबू के रस को रगड़ना बहुत अच्‍छा उपाय है।

डेड स्किन सेल्‍स के लिए दही

दही डार्क अंडरआर्म्‍स से लड़ने वाले एकदम सही हथियारों में से एक है। दूध से बने इस क्रीमी प्रोडक्‍ट में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड का एक प्रकार है (जिसे AHA भी कहा जाता है) और डेड स्किन सेल्‍स को दूर करने के लिए जाना जाता है। इससे आप स्‍मूथ स्किन पा सकती हैं जो आपके आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाती है। तो शॉवर करने से पहले इसे एक बार जरूर लगा लें।

प्राकृतिक ब्लीचिंग है आलू
potato for underarms

आलू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। आप अपने अंडरआर्म्‍स को बारीक कटे हुए आलू से हल्के-हल्के रगड़ सकती हैं या इनको मसलकर जूस निकाल कर अंडरआर्म्‍स पर लगायें। इसे लगाने के बाद इसे 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ दिनों के नियमित इस्‍तेमाल से ही आपको अंडरआर्म्‍स के रंग में फर्क नजर आने लगेगा।

बेकिंग सोडा

अंडरआर्म्‍स डेड सेल्‍स के इकट्ठा होने के कारण डार्क होते है और उस हिस्‍से को एक्‍सफोलिएट करके आप इस समस्‍या से बच सकती हैं। अंडरआर्म को एक्‍सफोलिएट करने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। आपको बस इतना करना हैं कि दो बड़े चम्‍मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें कुछ बूंदे पानी मिलाकर पेस्‍ट बनाना है। फिर इस पेस्‍ट को धीरे-धीरे अपने अंडरआर्म्‍स में सर्कुलर मोशन में लगाना है। अच्‍छे परिणाम पाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में 3 से 4 बार करें।

जादूगर है पपीता
papaya for underarms

बहुत सारे बॉडी वॉश और साबुन में पपीते के अर्क का इस्‍तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह अन्‍य किसी भी फल की तुलना में आपकी त्‍वचा को तेजी से साफ करतर है। एंजाइम papain से भरपूर होने के कारण पपीता त्‍वचा को साफ और स्‍मूथ रखने में हेल्‍प करता है। पपीता का इस्‍तेमाल अंडरआर्म्‍स के लिए करने के लिए आपको पपीते की नहीं बल्कि इसके छिलके की जरूरत होती है। 

तो देर किस बात की अंडरआर्म्‍स का कालापन दूर करना चाहती हैं तो आज से ही इस उपाय में से किसी एक को अपनाएं।
इन टिप्स से रातोंरात पाए pimples से छुटकारा
 
https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/natural-ways-to-whiten-dark-underarms-article-22900?



  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial